जय लक्ष्मी रमणा (सत्यनारायण आरती)
श्री सत्यनारायण
ॐ जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा। सत्यनारायण स्वामी, जन-पातक-हरणा॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥ रत्न जड़ित सिंहासन, अद्भुत छवि राजे। नारद करत नीराजन, घंटा ध्वनि बाजे॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥ प्रकट भये कलि कारण, द्विज को दरस दियो। बूढ़ो ब्राह्मण बनकर, कंचन महल कियो॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥ दुर्बल भील कठारो, जिन पर कृपा करी। चन्द्रचूड़ एक राजा, जिनकी विपति हरी॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥ वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दीन्ही। सो फल भोग्यो प्रभुजी, फिर स्तुति कीन्ही॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥ भाव भक्ति के कारण, छिन-छिन रूप धर्यो। श्रद्धा धारण कीन्ही, तिनको काज सर्यो॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥ ग्वाल-बाल संग राजा, वन में भक्ति करी। मनवांछित फल दीन्हो, दीनदयाल हरी॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥ चढ़त प्रसाद सवायो, कदली फल मेवा। धूप दीप तुलसी से, राजी सत्यदेवा॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥ श्री सत्यनारायण जी की आरती, जो कोई नर गावे। कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपत्ति पावे॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥