गाइये गणपति जगबंदन
श्री गणेश जी
गोस्वामी तुलसीदास — विनय पत्रिका का प्रथम पद।
गाइये गणपति जगबंदन।
संकर-सुवन भवानी-नंदन॥
सिद्धि-सदन, गज-बदन, बिनायक।
कृपा-सिंधु, सुंदर, सब-लायक॥
मोदक-प्रिय, मुद-मंगल-दाता।
बिद्या-बारिधि, बुद्धि-बिधाता॥
माँगत तुलसिदास कर जोरे।
बसहिं रामसिय मानस मोरे॥
ℹ️ This is a traditional, widely-sung aarti shared for devotional reading.